मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 15:21 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

ब्रेकिंग न्यूज़

Panchayat Fines : हरियाणा सरकार ने इन पंचायतों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, जानिए क्यों

Panchayat Fines : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

Panchayat Fines

Newz Fast, New Delhi Panchayat Fines : सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलवायु और ग्रामीण क्षेत्र के जोहड़ों को अब कचरा मुक्त बनने का अभियान शुरू किया है। सरकार का मकसद भूजल को प्रदूर्षित होने से बचना है और स्वच्छ जल संरक्षण किया जा सके।

जानकारी के अनुसार गांव में वर्षा और नालियों के पानी को संरक्षण करने के लिए सबसे बड़ा साधन जोहड़ हैं। इन जोहड़ों में अब कुछ ग्रामीण कचरा डालते हैं। इस कचरा के कारण जोहड़ों का पानी दूषित होता है। इसका प्रभाव भूजल स्तर पर पड़ता है।

प्रदेश में पहली बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रामीण क्षेत्र में जोहड़ों की तरफ पंचायतों को खास ध्यान देने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

पंचायत लगवाए जाली

खबरों की माने तो सरकार ने इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को खंड स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं गांव के स्तर पर इस अभियान के नोडल अधिकारी संबंधित गांव के पंचायत सचिव, सरपंच और वार्ड पंच को भी बनाया है।

जानकारी के अनुसार इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत चाहे तो जोहड़ों के चारों तरफ जाली लगवा सकती है ताकि कोई भी कचरा न डाल सके। यदि किसी पंचायत के पास अच्छा अनुदान है तो वह चारदीवारी भी करा सकती है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अभियान के समाप्त होने के बाद गांवों में जोहड़ों का निरीक्षण करेगा। यदि जोहड़ में कचरा पड़ा हुआ मिला तो पंचायत पर भी जुर्माना लगा सकता है। इस अभियान के तहत 500 से पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक इसे लेकर एक वर्ष तक ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। हर घर से कचरा उठाया जाएगा। कचरा उठाने के लिए पंचायत किसी भी एजेंसी से समझौता कर सकती है। चाहे तो पंचायत खुद भी हर घर से कचरा उठवा सकती है।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें