गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 | 00:36 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana Weather 15 June : हरियाणा के 15 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानिए

Haryana Weather 15 June : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, आइए जानते है ताजा विभागीय रिपोर्ट के अनुसार मौसम में क्या बदलाव हुआ है।

Haryana Weather 15 June

Newz Fast, New Delhi Haryana Weather 15 June : मौसम विभाग के अनुसार हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, सोनीपत, फतेहाबाद और पानीपत में आंधी-तूफान शुरू हो गया। भिवानी के सिवानी में धूल का बवंडर दिख रहा होई।

मौसम विभाग के अनुसार सोनीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हांसी, रेवाड़ी, झज्जर और सिरसा में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शाम पौने 6 बजे तक 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में हुई बारिश…

सोमवार सुबह सोनीपत में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण एरिया में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही गुरुग्राम में भी तेज बारिश हुई। दोपहर होते- होते फतेहाबाद, रेवाड़ी, झज्जर और सिरसा के डबवाली में बारिश हुई।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में आंधी का अलर्ट जारी किया है।

5 जिलों में आंधी

सुबह बारिश के बाद दोपहर बाद सोनीपत में आंधी शुरू हो गई। हांसी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

इसके साथ ही भिवानी के सिवानी में धूल भरा बवंडर चला। नारनौल, रेवाड़ी, हिसार, रोहतक, सिरसा, पानीपत में भी धूलभरी आंधी चल रही है।

बारिश की संभावना

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का अलर्ट जारी किया।

अगले 3 घंटे के लिए जारी इस अलर्ट के मुताबिक हांसी, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।

ब्रेकिंग न्यूज़ की ताज़ा खबरें और अपडेट — देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ अपनी कैटेगरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें।

न्यूज़ फ़ास्ट पर पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, खेल, मनोरंजन, शिक्षा, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, क्राइम, धर्म और लाइफस्टाइल की खबरें। साथ ही खेती-बाड़ी, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं और रोज़गार से जुड़े उपयोगी अपडेट पाएं।

सिर्फ ताज़ा खबरें ही नहीं—उनकी पृष्ठभूमि, जरूरी जानकारी और आसान भाषा में विश्लेषण भी। Newz Fast पर देश और आपके आसपास की खबरें पढ़ते रहें।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें