Elevated Expressway : इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा बिल्कुल आसान, लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

Elevated Expressway

Elevated Expressway : आज के समय में दिल्ली की सड़कों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। कहीं पर समय से पहुंचने के लिए दिल्ली के लोगों को 1 घंटे पहले घर और ऑफिस से निकलना पड़ता है। सरकार जाम को देखते हुए समय-समय पर नए फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे का निर्माण करती रहती है।

अब सरकार एक नया एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। जिसकी मदद से दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट जाना आसान हो जाएगा। अब ये एक्सप्रेसवे दिल्ली को सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा।

यह है नया एक्सप्रेसवे और इसकी कनेक्टिविटी

इस एक्सप्रेसवे को फिलहाल ‘पुस्ता एक्सप्रेसवे’ के नाम से जाना जाता है। ये हाईवे लगभग 31 किलोमीटर लंबा होगा और ये 6 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली के कालिंदी कुंज-ओखला बैराज को नोएडा के सेक्टर-150 से जोड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Shruti Srivastava IPS : केवल 24 साल की उम्र में पास कर ली UPSC की परीक्षा, आज DCP के पद पर हैं तैनात

साथ ये एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सप्रेसवे के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी काम करेगा। इतना ही नहीं इसकी कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ी जाएगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में ट्रैफिक जाम को कम करना।

इतना बचेगा समय, पेट्रोल-डीजल के खर्च में भी राहत

नोएडा के लोगों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने के लिए भी कम से कम 2 घंटे लगते है। ट्रैफिक होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने में समय लगता है। इससे लोगों का समय और पेट्रोल-डीजल की बर्बादी होता है। इस नए एक्सप्रेसवे के बनने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

Vivo T5 Pro 5G का ये स्मार्टफोन भारत में हो गया लॉन्च, 9020mAh की बैटरी के साथ मिल रहे है ये फीर्चस

दिल्ली के कालिंदी कुंज, सरिता विहार, ओखला, जसोला और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को इस एक्सप्रेसवे का विशेष लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि ‘पुस्ता एक्सप्रेसवे’ का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Double Decker Expressway : केवल एक किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे पर सरकार करेगी 167 करोड़ रुपये खर्च, ये है बड़ा कारण

यह भी पढ़ें: New India Bullet train : इस दिन से भारत में चलने वाली है नई 7 बुलेट ट्रेन, इन राज्यों के शहरों में होगा स्टोपेज

Sandeep Kumar
लेखक परिचय

Sandeep Kumar

न्यूज़ डेस्क / Newz Fast

Sandeep Kumar के Newz Fast पर प्रकाशित समाचार और लेख इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।