मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 14:57 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

ब्रेकिंग न्यूज़

District Cooling System : गर्मियों में अब AC की नहीं पडे़गी जरूरत, अभि जानिए डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम के बारे में

District Cooling System : आज के दौर में दुनिया के कई बड़े शहर बढ़ती गर्मी और बिजली की खपत से परेशान हैं।

District Cooling System

Newz Fast, New Delhi District Cooling System :  लेकिन अब इसका एक वैकल्पिक समाधान (ऑप्शन) सामने आ रहा है—डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम।

सिंगापुर में चल रहा बड़ा प्रयोग

सिंगापुर के पुंगगोल इलाके में इस तकनीक का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिल रहा है। यहां जमीन के नीचे करीब 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसके जरिए ठंडा पानी इमारतों तक पहुंचाया जाता है।

यह पानी ऑफिस, स्कूल और अन्य कमर्शियल बिल्डिंग्स को ठंडा रखने का काम करता है।

जानते हैं क्या है डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम?

यह एक केंद्रीकृत कूलिंग तकनीक है, जिसमें एक ही बड़े प्लांट से पूरे इलाके को ठंडी हवा या ठंडा पानी सप्लाई किया जाता है।

इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह पारंपरिक एयर कंडीशनिंग की तुलना में कम बिजली खर्च करता है और ज्यादा ऊर्जा दक्ष (energy efficient) होता है।

कितना बड़ा है इसका नेटवर्क

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर के कई इलाकों में पहले से ही इस तरह के पाइप नेटवर्क बिछाए जा चुके हैं। मरीना बे जैसे क्षेत्रों में यह दुनिया के सबसे बड़े अंडरग्राउंड कूलिंग सिस्टम में से एक माना जाता है। आने वाले समय में और भी इमारतों को इससे जोड़ा जाएगा।

कूलिंग की लगातार बढ़ती मांग के कारण जरूरी ये साधन

सिंगापुर जैसे देशों में ऊर्जा संसाधनों की कमी है और ज्यादातर ऊर्जा आयात करनी पड़ती है। साथ ही, यहां तापमान वैश्विक औसत से तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कूलिंग की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

विशेषज्ञों का क्या मानना है?

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के विशेषज्ञों का मानना है कि शहरीकरण, बढ़ती गर्मी और बढ़ते निर्माण क्षेत्र के कारण आने वाले समय में कूलिंग की मांग और तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में डिस्ट्रिक्ट कूलिंग जैसे सिस्टम शहरों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

यह तकनीक भविष्य में शहरों को ज्यादा टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है, जहां हर घर में एसी लगाने की जरूरत कम हो जाएगी।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें