City Police Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में सिटी पुलिस ने लोगों को दिये निर्देश, कहा अगर गलत ड्राइविंग करी तो होगा लाइसेंस सस्पेंड

Newz Fast, New Delhi City Police Haryana : पुलिस उपायुक्त ने मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए कि सभी भारी और व्यावसायिक वाहन चालक निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि लेन अनुशासन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहती है।

HSRP प्लेट नहीं होने पर कार्रवाई

साथ ही सभी वाहनों पर जानकारी के मुताबिक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अनिवार्य रूप से लगाने और नंबर प्लेट से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए।

जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वे वाॅट्सएप ग्रुप और फोन काल के माध्यम से इन निर्देशों की जानकारी सभी वाहन मालिकों और चालकों तक पहुंचाएं। पुलिस पहले दो-तीन दिन जागरूकता अभियान चलाकर चालकों को लेन ड्राइविंग के प्रति जागरूक करेगी।

इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siya Choudhary

Siya Choudhary के Newz Fast पर प्रकाशित समाचार और लेख इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।

Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ