Bhupendra Patel Swear in Ceremony: गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

Newzfast, Ahmedabad Bhupendra Patel Swear in Ceremony अपने समर्थकों के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल (Bhupendra Bhai Patel) ने आज (सोमवार) गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में राज भवन में शपथ ग्रहण की। गुजरात के सीएम पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
 | 
Bhupendra Patel Swear in Ceremony: गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

Newzfast, Ahmedabad

Bhupendra Patel Swear in Ceremony

अपने समर्थकों के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल (Bhupendra Bhai Patel) ने आज (सोमवार) गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में राज भवन में शपथ ग्रहण की। गुजरात के सीएम पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

पीएम ने ट्वीट किया, “मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और मैंने उनका अनुकरणीय कार्य देखा है, चाहे वह भाजपा संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में।” Bhupendra Patel Swear in Ceremony

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। समारोह में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद थे। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

Bhupendra Patel Swear in Ceremony: गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

ज्ञात हो कि शनिवार को विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के शीर्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। गुजरात भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक में रविवार को सर्वसम्मति से 59 वर्षीय भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल का चयन मुख्‍यमंत्री पद के लिए किया गया था। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिन बाद किया जाएगा भाजपा के केंद्रीय निरीक्षक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठ में अहमदाबाद के घाटलोडिया से विधायक भूपेंद्र पटेल को नेता चुना गया था। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने वाले भूपेंद्र पटेल पांचवें पाटीदार होंगे जबकि कड़वा पाटीदार समुदाय के पहले मुख्यमंत्री होंगे। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

भूपेंद्र पटेल ने नितिन पटेल और विजय रुपाणी से की मुलाकात 

-गुजरात के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले अहमदाबाद में भाजपा नेता नितिन पटेल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले गुजरात के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री आवास पर विजय रूपाणी से मुलाकात करने गए थे। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

पाटीदार मत बैंक को साधने की कोशिश

गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं भाजपा ने पाटीदार मत बैंक को साधने के लिए एक बार फिर पाटीदार चेहरे को सामने किया है। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे इनके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित थे। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

शपथ ग्रहण समारोह राजभवन गांधीनगर में आयोजित किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत के समक्ष भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम को ही सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश कर दिया था। इससे पहले रविवार दोपहर तक किसी को अंदाजा भी नहीं था कि गुजरात की राजनीति में बिल्कुल लो प्रोफाइल रहने वाले भूपेंद्र यादव के सिर पर ताज सजेगा। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने दी बधाई 

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भूपेंद्र पटेल को मुख्‍यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वह मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं। उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी। जरूरत पड़ने पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है। नितिन पटेल ने कहा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात आ रहे हैं। मैं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने जा रहा हूं। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

Bhupendra Patel Swear in Ceremony: गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

बुधवार को होगा पटेल के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

भूपेंद्र पटेल गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार दोपहर शपथ ग्रहण हुआ। उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण संभवत बुधवार को आयोजित होगा जिसमें 15 से 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

निवर्तमान उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के करीब पहुंचकर इससे वंचित रह गए। रविवार शाम को ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मेहसाणा में पहुंचकर अपनी व्यथा को उजागर किया तथा भाजपा आलाकमान को साफ संदेश दिया कि जब तक वे लोगों के दिलों में हैं उन्हें कोई भी नहीं निकाल सकता है। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

नितिन भाई ने कहा कि मैं भी मेहसाणा का पाटीदार हूं, मेहसाणा का पानी पिया है और पक्का पाटीदार नेता हूं। राजनीति में पूरी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव देखे तथा हिम्मत हारने वालों में से नहीं है। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

विधायक दल की बैठक से पहले नितिन पटेल ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री मजबूत हो तथा ऐसा नेता चुना जाए जिसे प्रदेश की जनता जानती पहचानती हो। इससे पहले 2016 में भी मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार रहे नितिन पटेल के नाम के बजाय विधायक दल की बैठक में विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री चुन लिया था। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं तथा पार्टी आलाकमान अब पुराने चेहरों के बजाय नए चेहरों के साथ जनता के बीच जाना चाहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल प्रदेश की राजनीति में एक तेजतर्रार वह शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं उनकी सरकार व संगठन पर बराबर पकड़ रहने वाली है। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

इससे पहले कई मौकों पर वे विजय रुपाणी सरकार को भी मार्गदर्शन करते नजर आए थे। पहली बार विधायक बंद कर सीधे मुख्यमंत्री बनने वाले भूपेंद्र पटेल चौथे ऐसे नेता है इनसे पहले नरेंद्र मोदी, शंकर सिंह वाघेला एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी पहली बार विधानसभा में पहुंचकर ही मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो गए थे। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

राज्य सरकार में कभी मंत्री नहीं रहे पटेल

भूपेंद्र पटेल इससे पहले कभी भी राज्य सरकार में मंत्री नहीं रहे हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 20 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले कभी मंत्री नहीं रहे थे। नरेंद्र मोदी को 7 अक्टूबर, 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गयी थी। इसके बाद राजकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर, वह 24 फरवरी, 2002 को विधायक चुने गये थे। बता दें कि 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायकों में से अधिकतर इस बैठक में मौजूद थे। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

Bhupendra Patel Swear in Ceremony: गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं भूपेंद्र पटेल

भूपेंद्र पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी वरद हस्त है। 2017 में भूपेंद्र पटेल ने अपना पहला चुनाव आनंदीबेन पटेल की विधानसभा सीट घाटलोदिया से ही लड़ा जो केंद्रीय गृहमंत्री के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर का ही एक हिस्सा है। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

भूपेंद्र पटेल ने मेमनगर नगर पालिका अहमदाबाद महानगर पालिका में विविध पदों पर रहते हुए तथा अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन के पद पर रहते हुए अपनी छवि कुशल प्रशासक के रूप में बनाई तथा विश्व उमिया धाम सरदार धाम ट्रस्टी होने के साथ गुजरात की ही एक बड़ी अध्यात्मिक संस्था दादा भगवान फाउंडेशन से भी जुड़े हैं। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

नगरपालिका से प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर

भूपेंद्र पटेल ने नगरपालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। उन्‍हें एक मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। बता दें कि राजनीतिक हलकों में मुख्‍यमंत्री के पद के लिए जिन शीर्ष नेताओं के नाम की अटकलें चल रहीं थीं उनमें दूर-दूर तक भूपेंद्र पटेल का नाम नहीं था। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

राज्य की घाटलोडिया सीट से 2017 में भूपेंद पटेल ने पहली बार चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे। ये जीत उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी शशिकांत पटेल को एक लाख से अधिक वोटों से हराकर हासिल की थी। इस चुनाव में जीत का ये सबसे बड़ा अंतर था। Bhupendra Patel Swear in Ceremony

WhatsApp Group Join Now