Top Selling : अप्रैल महीने में इन 3 कारों ने किया ग्राहकों को इंप्रेस, बनीं 2022 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) कंपनी की बेस्ट सेलिंग बजट कार है, जिसे ग्राहक खूब पसंद करते हैं। अप्रैल में इस कार की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है।

 | 
car

Newz Fast, New Delhi अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको 2022 की टॉप 3 कारों के बारे में बताने जा रहा हैं। इन कारों में आपको शानदार फीचर्स के साथ ही ज्यादा माइलेज कंपनी उपलब्ध कराती है। इनके लुक भी बहुत आकर्षक हैं और ये आपके बजट में भी आ जाती हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

मारुति वैगनआर (Maruti WagonR):

मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) कंपनी की बेस्ट सेलिंग बजट कार है, जिसे ग्राहक खूब पसंद करते हैं। अप्रैल में इस कार की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है।

कंपनी ने अपनी इस कार की कुल 17,766 यूनिट्स की बिक्री पिछले महीने यानी अप्रैल 2022 में की है। इसके साथ ही बिक्री के मामले में मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) देश की नंबर एक कार बन गई है।

मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga):

मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) कंपनी की भारतीय बाजार में उपलब्ध एक बेहतरीन और पॉपुलर एमपीवी है। कंपनी ने अपनी इस कार की कुल 14,889 यूनिट्स की बिक्री पिछले महीने यानी अप्रैल 2022 में की है।

इसके साथ ही बिक्री के मामले में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) देश की नंबर दो कार बन गई है। पिछले साल इसी महीने यानी अप्रैल 2021 में कंपनी ने अपनी इस कार की कुल 7,000 यूनिट्स की बिक्री की थी।

टाटा नेक्सन (Tata Nexon):

टाटा नेक्सन (Tata Nexon) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यह कार कंपनी मि बेस्ट सेलिंग कार है। इसमे आपको कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। कंपनी ने अपनी इस कार की कुल 13,471 यूनिट्स की बिक्री पिछले महीने यानी अप्रैल 2022 में की है।

पिछले साल इसी महीने यानी अप्रैल 2021 में कंपनी ने अपनी इस कार की कुल 6,938 यूनिट्स की बिक्री की थी। टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की बिक्री में इस साल 94 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।


 

WhatsApp Group Join Now