Newz Fast, New Delhi, Kia Seltos : इस साल Kia कंपनी ने भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा SUV कार सेल की है। इस साल का आंकड़ा देखे तो, अप्रैल 2026 में कंपनी ने कुल 27,286 यूनिट सेल की हैं। Kia की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है Kia Seltos।
फीचर्स मिलेंगे लग्जरी –
इसके अलावा, Sonet और Carens की सेल भी पहले से ज्यादा हुई है। ये कारें ज्यादा माइलेज देती है। Kia Seltos में आपको बोल्ड न्यू डिजिटल टाइगर फेस, LED लाइट्स, मस्कुलर लुक मिलती है। साथ ही इसमें 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले (ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीर्चस मिलते है।
इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आफ इसका टॉप वेरिंयट लेते है तो आपको 19.99 लाख रुपये की मिलेगी। साथ ही आपकी सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 5-स्टार भारत NCAP, ESC और ADAS मिलते हैं।
अगर इसके इंजन की बात करें, तो इसमें आपको 1.5L पेट्रोल (115hp), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160hp), 1.5L डीजल (116hp) इंजन मिल जाएगा। अगर Kia Sonet की बात करें, तो इस कार की बिक्री भी ज्यादा हुई है।
कंपनी के अनुसार, पिछले महीने इस कार को कुल 10,537 लोगों ने खरीदा है। अगर बात करें Kia Carens, तो पिछले महीने इसकी कुल 5,465 यूनिट बिकी हैं। Kia की सभी SUV कार बेस्ट है। ये सभी कारें आपकी फैमिली के लिए आरामदायक है। इसमें आपको बूट स्पेस अधिक मिलता है। जिससे सफर करना आसान हो जाता है। इन सभी कारों में आपकी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है।








