Newz Fast, New Delhi, Automatic Cars 2026 : आज के समय में ऑटोमैटिक कार लोगों की जरूरत बन गई है। ये कार मैनुअल कारों से महंगी होती है। इन कारों में सेंसर और एक्ट्यूएटर्स क्लच और गियर को AMT या AGS अपने आप कंट्रोल करते है। आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे है, जिन्हें आप 10 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते है। हम बात कर रहे है ₹10 लाख के अंदर Hyundai i20, Honda Amaze और Tata की इलेक्ट्रिक कारें (Punch/Tiago) की। ये कारें आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
Hyundai i20: प्रीमियम हैचबैक में स्मूदनेस का कमाल
Hyundai की i20 कार एक प्रीमियम हैचबैक है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.99 लाख से 10.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके Magna IVT, Sportz IVT और Sportz Opt IVT जैसे वेरिएंट्स आपको 10 लाख रुपये के अंदर मिल जाएंगे। इस कार में IVT (Intelligent Variable Transmission) टेक्नोलॉजी भी मिलती है। जिससे गियर शिफ्ट बेहद स्मूद हो जाता है।
Honda Amaze: CVT के साथ कंफर्टेबल सेडान
Honda की Amaze कार की शुरुआती कीमत 7.51 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ये कार इकलौती पेट्रोल सेडान है, जिसमें CVT ऑटोमैटिक मिलता है। इस कार में आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिल जाएगा। इसकी 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT ऑप्शन के साथ दिया जाता है।
Tata Tiago EV: सस्ती इलेक्ट्रिक और स्मूद ड्राइव
Tata की Tiago EV आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसके XE MR और XT MR वेरिएंट्स 10 लाख रुपये से कम में मिल जाएंगे। Tata Tiago EV इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से इसमें गियर शिफ्ट का झंझट नहीं है। साथ ही ये कार चलाने में बहुत स्मूद है।
Tata Punch EV: फीचर्स और परफॉर्मेंस का बैलेंस
Tata की Punch EV कार का Smart 30kWh वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम कीमत में आपको मिल जाएगा। इसकी कीमत करीब 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें आपको ऑटोमैटिक सिस्टम बहुत स्मूद एक्सीलरेशन मिल जाएगा। साथ ही इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी मिलेंगे।








