दिल्ली महिला कांस्टेबल ने मंगेतर का नहीं उठाया फोन, घर जाकर देखा तो रह गया दंग
Newz Fast, New Delhi Delhi Lady Constable Suicide : दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मी संगीता ने पालम इलाके में मौजूद अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। खुदकुशी की वजह अभी सामने...
Aug 4, 2021, 18:51 IST
Newz Fast, New Delhi
Delhi Lady Constable Suicide : दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मी संगीता ने पालम इलाके में मौजूद अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं मामले की जांच शुरू हो चुकी है। घटना मंगलवार को घटित हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक युवती की सगाई हो चुकी थी। युवती द्वारा फोन नहीं उठाने पर जब उसका मंगेतर घर पहुंचा तो वहां उसे युवती लाश फंदे पर झूलती हुई मिली। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। (Delhi Lady Constable Suicide)
मंगेतर भी दिल्ली पुलिस में पोस्टेड है। मृतक राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली थी।