Bebe Man Kaur News : हरियाणा की सुप्रसिद्ध तेज धाविका बेबे मान कौर का हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक

Newz Fast, Chandigarh Bebe Man Kaur News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुप्रसिद्ध तेज धाविका 105 वर्षीय बेबे मान कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वें पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, उनका निधन शनिवार को डेरा बस्सी में हुआ। जारी शोक संदेश में...
 

Newz Fast, Chandigarh

Bebe Man Kaur News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुप्रसिद्ध तेज धाविका 105 वर्षीय बेबे मान कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वें पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, उनका निधन शनिवार को डेरा बस्सी में हुआ।

जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मनोहर लाल ने कहा कि बेबे मान कौर का निधन खेल-जगत के लिए बड़ी ही दुःखद खबर है। बेबे मान कौर का स्वर्णिम योगदान इतिहास में दर्ज रहेगा और वे युवाओं के साथ-साथ उनकी उम्र के लोगों के लिए भी एक आदर्श रहेंगी।

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित बेबे मान कौर अन्तरराष्ट्रीय स्प्रिंटर थीं और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

Uchana Tehsildar Suspend : हरियाणा में नायब तहसीलदार को किया निलंबित, जानिये पूरा मामला