Haryana Roadways Bus Accident : चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की पलटी बस, 22 सवारियां घायल

Newz Fast, Kurukchetra Haryana Roadways Bus Accident : कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। अंबाला हिसार हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर...
 

Newz Fast, Kurukchetra

Haryana Roadways Bus Accident : कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। अंबाला हिसार हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 22 लोग घायल हैं।

अंबाला हिसार हाइवे पर इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के पास हरियाणा रोडवेज की भिवानी डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 60 यात्री सवार था। जिसमें से 22 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि सुबह भिवानी से चंडीगढ़ जा रही भिवानी डिपो की बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बस खेत में पलट गई। बस के पलटने एकाएक चित्कार मच गया।

ये भी पढ़ें- Jind Today Accident : जींद में हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार चार लोगों की हुई मौत

हाइवे से गुजर रहे लोगों व आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकाला। जिसमें 22 लोगों को चोटें आई थी। बताया जा रहा है कि चालक-परिचालक को भी चोटें आई हैं। बस में सवार कई यात्री वापस अपने घर लौट गए, जबकि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। (Haryana Roadways Bus Accident)