Karnal Breaking News : ताऊ-ताई ने ढ़ाई साल के मासूम का धागे से बांधा गुप्तांग, बिलखता रहा बच्चा, मां पहुंची थाने

Newz Fast, Karnal Karnal Breaking News : हरियाणा में रिश्ते को तार तार कर मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करने वाले ताऊ-ताई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदेश के करनाल जिले में यह घटना हुई है। बच्चे की मां रेणू ने सेक्टर-13...
 

Newz Fast, Karnal

Karnal Breaking News : हरियाणा में रिश्ते को तार तार कर मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करने वाले ताऊ-ताई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदेश के करनाल जिले में यह घटना हुई है।

बच्चे की मां रेणू ने सेक्टर-13 की पुलिस चौकी शिकायत देते हुए बताया है कि उसकी अपने ससुरालजनों से अनबन चल रही है। जिसको लेकर कोर्ट में मामला है जो अभी विचाराधीन है।

महिला ने बताया कि बीते दिन उसकी कोर्ट में तारीख थी। जिस पर वह अपने ढ़ाई साल के बच्चे बाबु, चाचा, चाची, मम्मी और भाइयों के साथ आई हुई थी।

वहीं उसके ससुराल पक्ष से जेठ-जेठानी, पति और ससुर आए थे। वहां पर जेठ जेठानी ने बच्चे को मांगा तो उसने देने से मना कर दिया। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों के कहने पर उसने बच्चे को दे दिया।

जिसके करीब 40 मिनट बाद वह दोनों बच्चे को देने आए तो उस समय वह काफी रो रहा था। जिस पर उसे लगा कि वह भूख के कारण रो रहा है।

वह उसे सहलाती रही और चुप करवाने का प्रयास करती रही। लेकिन वह चुप नहीं हुआ। जिसके बाद तारीख से वापस आए, तब भी बच्चा रो रहा था। जब महिला ने बच्चे का डायपर निकाला तो मंजर देख वह चौंक उठी।

उसने देखा कि बच्चे का प्राइवेट पार्ट धागे के साथ कसकर बांधा हुआ है। जिस पर उसने तुरंत धागा काटा, कुछ समय बाद बाबु चुप हो गया।

जिस पर महिला ने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजन महिला के साथ थाने में पहुंचे और जेठ-जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

ये भी पढ़ें- Gram Sachiv Suspend : हरियाणा में ग्राम सचिव को किया निलंबित, यह लगे आरोप

सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ राम अवतार व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। (Karnal Breaking News)