Ambala Aaj Ki News : जेल लैंड पुल के नीचे मिला महिला का शव, शरीर पर है चोट के निशान

Newz Fast, Ambala Ambala Aaj Ki News : हरियाणा के अंबाला शहर में जेल लैंड पुल के नीचे एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 55 साल की सुषमा के रूप में हुई है। पहली नजर में देखने के बाद लग रहा है कि महिला की हत्या की...
 

Newz Fast, Ambala

Ambala Aaj Ki News : हरियाणा के अंबाला शहर में जेल लैंड पुल के नीचे एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 55 साल की सुषमा के रूप में हुई है। पहली नजर में देखने के बाद लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है।

क्योंकि महिला के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसमें सामने आया कि महिला की मौत चुन्नी से गला घोंटकर की गई है। मरने वाली महिला चंडीगढ़ स्थित रामदरबार निवासी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों ने सौंप दिया और वहीं जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या के बाद शव को फैंका गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं सीआइए टीम भी जांच में जूट गई है।

बुधवार को पुलिस के पास एक फोन आया और सूचना मिली कि जेल लैंड पुल के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो महिला के पास से एक आधार कार्ड मिला।

जिसमें महिला की शनाख्त चंडीगढ़ के रामदरबार निवासी 55 साल की सुषमा के रूप में हुई।

जांच के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन अंबाला पहुंच गए। महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां घर से ड्यूटी के लिए निकली थी।

लेकिन वापस घर नहीं लौटी। बेटे ने बताया कि उसकी मां मरीजों के केयर टेकर का काम करती थी, जो बेड पर होते थे। बेटे सुमित के अनुसार वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्परनगर के गांव बसात के रहने वाले हैं।

लूटपाट की जताई जा रही आशंका

बेटे सुमित ने बताया कि उसके मां के शव के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है। जबकि उसके पास फोन भी था, हैंड पर्स, अंगुठी, कोका और काम में डाले हुआ सोना भी था। जो गायब मिला है। (Ambala Aaj Ki News)

वहीं एक दिन पहले अमित ने मां से 2500 रूपये लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने उसके पास से केवल आधार कार्ड, चश्मा, चाबी, डेबिट कार्ड ही पाया गया है।

Sirsa Baris Kab Hogi : हरियाणा में खुब बरसे मेघा, अगले दो दिन भी इन जिलों में खुब होगी बारिश

वहीं बेटे ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। क्योंकि उसकी मां के पास ज्यादा पैसा नहीं था। गले के उपर की ओर निशान बने हुए हैं। वहीं नाक व हाथ पर भी चोट मारी हुई है।