Baris Kab Hogi : आज गर्मी से मिलेगी निजात, हरियाणा के इन जिलों में होने वाली है भारी बारिश

Newz Fast, Hisar Baris Kab Hogi : 🌳कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 18.07.2021 भिवानी, चरखीदादरी, फरीदाबाद, पलवल जिलों में व इस के आसपास के क्षेत्रों में हवायों व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की...
 

Newz Fast, Hisar

Baris Kab Hogi : कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 18.07.2021  भिवानी, चरखीदादरी, फरीदाबाद, पलवल जिलों में व इस  के आसपास के क्षेत्रों  में  हवायों व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 18 जुलाई से 20 जुलाई तक भारी बारिश तथा गरज के साथ आंधी आने व बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान ज़िले में भी मानसून की तेज बारिश का अनुमान है।

अगले 72 घण्टों में बारिश की गतिविधियों में तेज वृद्धि के मद्देनजर जिलावासियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश, आंधी व गरज-चमक के दौरान नागरिक कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों, वृक्षों, ट्रांसफार्मर व बिजली तारों के समीप आश्रय न लें तथा अपने वाहन सावधानी से चलाएं।

जलभराव व अन्य आपदाओं के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष को एक्टिव किया गया है, जिसका दुरभाष नम्बर 01662-231137 है।

हरियाणा में तपती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है, लेकिन आज रात से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि छह जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

Baris Kab Hogi

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में येलो अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट का मतलब है कि खतरे के प्रति सावधान रहें। येलो अलर्ट लोगों को सिर्फ सचेत करने के लिए जारी किया जाता है, और ये अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।

वहीं हरियाणा के 6 जिले ऐसे भी हैं जहां मानसून का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम लगभग साफ ही रहेगा। यहां दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों को लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मानसून की अक्षीय रेखा अब बीकानेर, अलवर, इटावा, सुल्तानपुर, मुजफ्फरपुर, कूच बिहार, तेजपुर होते हुए नागालैंड की तरफ जा रही है उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है।

21 जुलाई के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के उत्तरी तट के कुछ हिस्सों, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और उत्तर प्रदेश की तलहटी में हल्की से मध्यम के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तेलंगाना के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिम यूपी, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों, झारखंड, विदर्भ, तटीय ओडिशा और पश्चिम मध्य प्रदेश में एक या दो स्थान पर में हल्की बारिश हुई। (Baris Kab Hogi)

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के हिस्से, आंतरिक कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप के साथ-साथ उत्तर पूर्व राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तरी पंजाब और जम्मू कश्मीर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें-  Haryana Weddings Registration News : हरियाणा में शादियां पंजीकृत कराने वालों को मिलेंगे 1100 रुपये और मिठाई का डिब्बा, जानिए कैसे

विदर्भ, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, राजस्थान के मध्य भागों, गंगीय पश्चिम बंगाल और शेष उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।