Today Petrol Diesel Rate : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां दिल्ली से 17 रुपये लीटर सस्ता है पेट्रोल, डीजल के भी कम हैं दाम

Newz Fast, New Delhi Today Petrol Diesel Rate – पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में फिलहाल नहीं आने वाले, केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है। वहीं अंतराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर उछल गए हैं। इसके बावजूद राहत की बात...
 

Newz Fast, New Delhi

Today Petrol Diesel Rate – पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में फिलहाल नहीं आने वाले, केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है। वहीं अंतराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर उछल गए हैं।

इसके बावजूद राहत की बात यह है कि लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। वहीं, देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है तो सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में।

दिल्ली के मुकाबले पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल करीब 17 रुपये सस्ता है। आज यानी बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर है।

यहां डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 85.28 रुपये और डीजल 83.79 रुपये प्रति लीटर है।

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर 85.28 83.79
रांची 96.68 94.84
चंडीगढ़ 97.93 89.5
आगरा 98.32 89.96
लखनऊ 98.92 90.26
चेन्नई 101.49 94.39
दिल्ली 101.84 89.87
कोलकाता 102.08 93.02
पटना 104.25 95.57
बेंगलुरु 105.25 95.26
मुंबई 107.83 97.45
जयपुर 108.71 99.02
परभणी 108.89 97.1
भोपाल 110.2 98.67
इंदौर 110.28 98.76
रीवा 112.41 100.71
अनूपपुर 112.78 101.05
श्रीगंगानगर 113.21 103.15

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।

बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।  ( Today Petrol Diesel Rate )