Haryana Monsoon Update: हरियाणा में साउथ वेस्ट मानसून हुआ सक्रिय, रोहतक में रिकार्ड 188 एमएम हुई बारिश

हरियाणा में मानसून दाखिल हो गया और प्रदेशभर को कवर भी कर गया। इससे कई स्थानों पर जोरदार वर्षा हुई। इसके साथ ही राज्य में पांच जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है।

 

Newz Fast, New Delhi इस बार हरियाणा को मानसून के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। पहले प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी अब वीरवार को साउथ वेस्ट मानसून ने भी एंट्री कर ली।

खास बात है कि पहले दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। कई क्षेत्रों में सुबह से ही वर्षा शुरू हो गई।

यहां तक कि रोहतक में तो रिकार्ड एक दिन में 188.2 मिलीमीटर वर्षा से कई क्षेत्र जलमग्न हो गई। सिर्फ रोहतक में ही नहीं बल्कि प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में ही इसी प्रकार के हालात दिखाई दिए।

समय से आया मानसून
मानसून अपने सामान्य समय पर आया है। अक्सर जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून हरियाणा में एंट्री करता है। इस बार भी मानसून समय से आया है। जबकि पिछले वर्ष तो साउथ वेस्ट मानसून समय से काफी पहले 13 जून को ही आ गया था।

वर्षा सिर्फ रोहतक में ही नहीं बल्कि झज्जर, सोनीपत, बहादुरगढ़ में भी जमकर बदरा बरसे। अभी तक गर्मी और उमस को झेल रहे लोगों को मानसून ने राहत दी है। वहीं किसानों के लिए समय पर आया मानसून वरदान साबित हो रहा है।

दो जुलाई तक वर्षा की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में 22 जून के बाद से लगातार पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मौसम खुश्क व गर्म रहा जिससे दिन के तापमान के साथ साथ रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस दौरान वातावरण में आद्रता की मात्रा भी अधिक दर्ज की गई।

राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं से बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने से वातावरण में नमी की अधिकता होने से मौसम में बदलाव की संभावना दिखाई दी।

इस दौरान बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आगे बढ़ने से हरियाणा में वर्षा की गतिविधियां शुरू हो गईं हैं।

वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक साउथ वेस्ट मानसून आने का दिन
2016- 2 जुलाई
2017- 3 जुलाई
2018- 28 जून
2019- 5 जुलाई
2020- 25 जून
2021- 13 जून
2022- 30 जून
24 घंटे में कहां कितनी हुई वर्षा
रोहतक- 188.2
सोनीपत- 69.0
बहादुरगढ़- 91
झज्जर- 91
यमुनानगर- 76.42
कुरुक्षेत्र- 46
रेवाड़ी- 40.0
जींद- 35
भिवानी- 34.0
कैथल- 29.0
अंबाला- 24.0
करनाल- 16
दादरी- 15
गुरुग्राम- 12.0
नारनौल (महेंद्रगढ़)- 11.0
हिसार- 0.4
नोट- वर्ष मिलीमीटर (एमएम) में है।
पिछले एक सप्ताह में हुई वर्षा
वर्ष- वर्षा (वर्षा)
अंबाला -73
भिवानी -92
दादरी -85
फरीदाबाद -100
फतेहाबाद -100
गुरुग्राम -49
हिसार -100
झज्जर -17
जींद -66
कैथल -93
करनाल -100
कुरुक्षेत्र -95
महेंद्रगढ़ -31
मेवात -55
पलवल -72
पंचकूला -6
पानीपत -78
रेवाड़ी -26
रोहतक -65
सिरसा -100
सोनीपत -59
यमुनानगर -77
हरियाणा -72