Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक, जानिए कैसा रहने वाला है मौसम

Delhi Weather Update बारिश होने पर गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके जेनामणि ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में अगले चार दिन का जो पूर्वानुमान है इस दौरान मानसून नहीं आ रहा है। इसलिए अभी दिल्ली में मानसून पहुंचने की तारीख घोषित नहीं की गई है।

 

Newz Fast, New Delhi दिल्ली में आकाश साफ होते ही तेज धूप निकलने से गर्मी एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस वजह से नजफगढ़ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

हालांकि मौसम में नमी और मध्यम गति की हवा चलने के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। लेकिन शनिवार व रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है।

साथ ही मानसून की रफ्तार भी थोड़ी कमजोर पड़ने के कारण इसके दिल्ली पहुंचने में दो-तीन दिन की देरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद दो दिन गर्मी अधिक रहेगी। रविवार से मौसम बदलाव शुरू होने की संभावना है।

इससे 27 व 28 जून को दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

बारिश होने पर गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके जेनामणि ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में अगले चार दिन का जो पूर्वानुमान है, इस दौरान मानसून नहीं आ रहा है।

इसलिए अभी दिल्ली में मानसून पहुंचने की तारीख घोषित नहीं की गई है। वहीं स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि 29 या 30 जून को मानसून पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।