Weather Update Today: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, असम में बाढ़ का कहर जारी, 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, प​ढ़िए​ देशभर के मौसम का हाल

Weather Update Today आपको बता दें कि इन दिनों में की राज्यों में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण बाढ़ के हालात हो गए है. बता दें कि असम में तो बाढ़ को कारण काफी नुकसान भी हुआ है.
 | 
5

Newz Fast, New Delhi   देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहां बारिश से बुरा हाल है तो कहीं गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। जानें- देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल।

अभी देखा जा सकता है कि  देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो गई है तो कई राज्यों को मानसून का इंतजार है।  बता दें कि इन सबके बीच, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना है।

आज भोपाल में गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं। अहमदाबाद में आज बादल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार के कई इलाकों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसकी वजह से बिहार के कई इलाकों के बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बारिश के चलते बिहार के कई इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की गई है।


 आपको बता दें कि एक बार फिर से दिल्ली में मोसम गर्म रहने की सभांवना है. राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद एक बार मौसम के बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित 14 जिलों में एनडीआरएफ की 26 टीमें लगाई गईं।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, देश के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश के बाद अब पश्चिमी इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है।


राजधानी दिल्ली में तेज धूप के कारण फिर बढ़ने लगी गर्मी

राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में आकाश साफ होते ही तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ने लगी है। हालांकि, वातावरण में नमी और मध्यम गति की हवा चलने से दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

लेकिन, शनिवार और रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है। साथ ही मानसून की रफ्तार भी थोड़ी कमजोर पड़ने के कारण इसके दिल्ली पहुंचने में दो-तीन दिन की देरी हो सकती है।


दिल्ली में 27 जून से प्री मानसून की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद दो दिन गर्मी अधिक रहेगी।

रविवार से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। इससे 27 और 28 जून को राजधानी के कुछ इलाकों में प्री-मानसून हल्की वर्षा हो सकती है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। वर्षा होने पर गर्मी से राहत मिलेगी।


जानें- दिल्ली में मानसून कब देगा दस्तक

मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके जेनामणि कहते हैं कि मौजूदा परिस्थिति में अगले चार दिन का जो पूर्वानुमान है, इस दौरान मानसून नहीं आ रहा है.

 इसलिए अभी दिल्ली में मानसून पहुंचने की तिथि घोषित नहीं की गई है। वहीं, स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि 29 या 30 जून को मानसून पहुंचने की संभावना है। 

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, एनडीआरएफ कर रहा लोगों की मदद

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ ने अब तक लगभग 17,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

एनडीआरएफ ने जानकारी देते हुए कहा है कि इनमें से नौ सौ लोगों को गुरुवार को निकाला गया।

असम में बाढ़ से अब तक 101 लोगों की मौत

आपको बता दें कि असम में बाढ़ के कारण  की लोगों की मौत हो चुकी है.  बता दें कि 14 बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 26 टीमें लगाई गईं।

16 जून से राज्य में बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान नौ लोगों की जान बचाई जा चुकी है। एनडीआरएफ ने बताया कि राज्य में 54.5 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

12 और लोगों की मौत की सूचना है। उन्होंने कहा कि मई के मध्य से अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हो गई है।
 

WhatsApp Group Join Now