Weather Update Punjab: पंजाब में 5 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ, पूर्वी मालवा में हल्की वर्षा के आसार

 राज्य में 6 अक्टूबर से माैसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो पूरे पंजाब में अब मौसम साफ रहने के आसार हैं। दिन भर में तेज धूप खिली रहेगी।

 | 
weather

Newz Fast, New Delhi पंजाब में 5 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। कई जिलों में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसान भी चाहते हैं कि मौसम अब साफ रहे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो पूरे पंजाब में अब मौसम साफ रहने के आसार हैं। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। लेकिन 6 अक्टूबर से पूर्वी मालवा में माैसम का मिजाज बदल सकता है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो लुधियाना, बरनाला, मानसा, मालरेकाटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व मोहाली में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें
कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कहीं कहीं हल्की वर्षा के आसार भी है। अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो किसानों की मुश्किल बढ़ सकती है।

क्योंकि पहले ही सितंबर में हुई भारी वर्षा के चलते धान की कटाई लेट शुरू हुई है। कई जगहों पर तो वर्षा से फसल के भीगने की वजह से कटाई शुरू भी नहीं हुई। हालांकि पंजाब के बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

नवंबर के पहले हफ्ते तक कटाई हाेगी पूरी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सप्ताह धूप बहुत जरूरी है। क्योंकि धान की कटाई चल रही है। बीते दिनों हुई वर्षा से खेतों में बिछी धान की फसल के सूखने के लिए धूप जरूरी है।

नवंबर के पहले हफ्ते तक कटाई पूरी हो जाएगी। पंजाब में इस बार मानसून के बाद भी जमकर वर्षा हाेने से सर्दी ने दस्तक दे दी है।

क्यों हो रही है मानसून में देरी?
बताया जा रहा है कि मानसून के अक्टूबर माह की शुरुआत में भी सक्रिय रहने के पीछे मौसमी वजह है। मौसम विभाग के अनुसार सुपर चक्रवात ‘नोरु‘ के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होना तय है।

मानसून में देरी के कारण यह अभी और सक्रिय रहेगा। इस वजह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से वर्षा होने की संभावना है।
 

WhatsApp Group Join Now