Monsoon Update: दिल्ली में बारिश, असम में भूस्खलन से तबाही का मंजर, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 20 जून के बीच दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार भी जताए गए हैं।
 | 
mosam update

Newz Fast, New Delhi राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का कहर जारी है। ऐसे में कल देर रात हुई बारिश से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने पहले से ही दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। आज के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में 25 को मानसून की दस्तक (Monsoon Latest Updates)

मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 20 जून के बीच दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार भी जताए गए हैं।

इसके बाद अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भविष्यवाणी की है कि 25 से 27 जून के बीच राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक हो सकती है।

असम में भूस्खलन से तबाही का मंजर! (Assam Landslides update)

असम की राजधानी गुवाहाटी (guwahati landslides) में भारी से भी भारी बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन की ताजा खबर सामने आई हैं। हालांकि इसमें किसी के मरने की कोई खबर नहीं है, लेकिन बीते दिन बारिश के कारण हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं इस साल पूरे राज्य में 42 लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई है। वहीं अभी हो रही मुसलधार बारिश की वजह से जगह-जगह शहर में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने यहां के लिए बारिश को लेकर red alert जारी किया है।

 इन पांच राज्यों में भी होगी भारी बारिश(Heavy rainfall in these states 5 days)

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और  उत्तराखंड भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now