Monsoon Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 6 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगा दक्षिण पश्चिम मानसून

Monsoon Update: मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में 6 जुलाई तक सक्रिय हो जाएगा।

 | 
mosam update

Newz Fast, New Delhi मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी के नए अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में 6 जुलाई तक सक्रिय हो जाएगा।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि खरीफ फसल के लिए महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और बाद में मध्य भारत में अनुकूल प्रणालियों के अभाव में दक्षिण पश्चिम मानसून देर से आगे बढ़ रहा है।

आईएमडी ने कहा कि आज की तारीख में मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) पोरबंदर, वडोदरा (दोनों गुजरात), शिवपुरी, रीवा (दोनों मध्य प्रदेश) और चुर्क (उत्तर प्रदेश) से होकर गुजर रही है।

30 जून से 6 जुलाई तक पूरे देश में मानसूनी बारिश-
मौसम विभाग ने बताया कि सामान्य तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। हालांकि गुरुवार शाम जारी हुए पूवार्नुमान में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 30 जून से 6 जुलाई तक पूरे देश में आने की संभावना है।

सटीक तारीख के बारे में पूछे जाने पर, आईएमडी के एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि कोई तारीख नहीं है, और ईआरएफ सिर्फ एक मार्गदर्शन है।

बीते सप्ताह पूर्वानुमान से अधिक हुई बारिश-
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को समाप्त हुए मौसम पूवार्नुमान सप्ताह के दौरान पूरे देश में अधिक वर्षा हुई। बताया गया कि 45 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई।

जिसमें उत्तर पश्चिम भारत में साप्ताहिक संचयी 120 प्रतिशत, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 77 प्रतिशत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 29 प्रतिशत थी। हालांकि, मध्य भारत के लिए यह माइनस 2 फीसदी था।

एमपी के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी-
दूसरी ओर मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर दिल्ली में बारिश के बारे में कहा गया है कि यहां 27 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। 27 जून के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली जोरदार बारिश होने की आशंका जताई गई है।

WhatsApp Group Join Now