Monsoon 2022: झारखंड के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी बारिश; देखें मौसम विभाग का अपडेट

Monsoon 2022 Jharkhand Weather Update झारखंड में अब मानसून का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि गुरुवार को भी झारखंड में कुछ जगहों पर बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात होगा।

 | 
mosam

Newz Fast, New Delhi देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सक्रिय मानसून का असर रांची में बुधवार को दिखा और दिन के दो बजे के बाद से ही बारिश होती रही। इसके अलावे झारखंड के कई इलाके में अच्छी बारिश हुई और मौसम सुहाना बना रहा।

धीरे-धीरे मानसून का असर यह रहा कि दिन में रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गुमला, सिमडेगा, मेदिनीनगर, गढ़वा, लातेहार, चतरा, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिला के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का बहाव होता रहा।

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पंचेट में 58.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नवाडीह में 40.0, सिकटिया में 23.2, मसानजोर में 22.4, पत्थरगामा में 22.2, बुढ़मू में 22.0, तोपचांची में 21.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में कई अन्य स्थान पर भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

अगले दो दिनों तक होगी बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि गुरुवार को भी झारखंड में कुछ जगहों पर बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात होगा। वहीं, 24 जून को रांची समेत राज्य के मध्य भाग, दक्षिणी और पश्चिमी भाग में कुछ स्थान पर भारी वर्षा की संभावना है।
कई जिले में हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, कोडरमा, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई है।

आज यहां होगी बारिश...
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची, पाकुड़, गोड्डा, पलामू जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। बारिश के दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है।

मानसून के प्रवेश करने पर पहले दिन संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, देवघर और दुमका में भारी बारिश हुई थी। इस बीच मांडर  में भी बारिश होने की आशंका जतायी जा रही है।

अगले तीन दिनों तक रांची का तापमान, डिग्री सेलसियस में
23 जून- अधिकतम 30, न्यूनतम 21
24 जून- अधिकतम 31, न्यूनतम 20
25 जून- अधिकतम 31.2, न्यूनतम 22

WhatsApp Group Join Now