Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

हरियाणा राज्य में 7जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु पश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है
 | 
barish

Newz Fast, New Delhi इस बार हरियाणा को मानसून के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। पहले प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी अब वीरवार को साउथ वेस्ट मानसून ने भी एंट्री कर ली।

खास बात है कि पहले दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। कई क्षेत्रों में सुबह से ही वर्षा शुरू हो गई।

यहां तक कि रोहतक में तो रिकार्ड एक दिन में 188.2 मिलीमीटर वर्षा से कई क्षेत्र जलमग्न हो गई। सिर्फ रोहतक में ही नहीं बल्कि प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में ही इसी प्रकार के हालात दिखाई दिए।

समय से आया मानसून
मानसून अपने सामान्य समय पर आया है। अक्सर जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून हरियाणा में एंट्री करता है। इस बार भी मानसून समय से आया है।

जबकि पिछले वर्ष तो साउथ वेस्ट मानसून समय से काफी पहले 13 जून को ही आ गया था। वर्षा सिर्फ रोहतक में ही नहीं बल्कि झज्जर, सोनीपत, बहादुरगढ़ में भी जमकर बदरा बरसे।

अभी तक गर्मी और उमस को झेल रहे लोगों को मानसून ने राहत दी है। वहीं किसानों के लिए समय पर आया मानसून वरदान साबित हो रहा है।

मौसम :-  बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आगे  बढ़ने से हरियाणा राज्य में  29 जून रात्रि से बारिश की  गतिविधियां शुरू हुई  तथा 30 जून व 1 जुलाई को राज्य के उत्तरी व दक्षिण क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर तथा पश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हुई ।  जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में 7जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 3 जुलाई से 5 जुलाई के बीच उतरी व दक्षिण क्षेत्रों में  कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु पश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है

परंतु 6 व 7 जुलाई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान वातावरण में आद्रता की मात्रा ज्यादा बने रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now