Gehun Mandi Bhav: गेंहू का अप्रैल में 14 लाख टन हुआ निर्यात, किसानों के लिए जरूरी खबर, रोकें ये मंडी में बेंचे, जानें

किसान साथियो कोरोना महामारी से उबर जाने के बाद से ही पूरे विश्व में अब खाने पीने की चीजों की उपलब्धता का संकट सताने लगा है। चाहे खाद्य तेलों की बात हो या फिर अनाजों की पिछले कुछ दिनों में सबके भाव आसमान छूने लगे हैं।
 | 
Gehun Mandi Bhav

Newz Fast, Hisar इस रिपोर्ट में हम गेहूं को लेकर चर्चा करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या भारत पूरे विश्व की जरूरतें पूरी करने मे सक्षम है? गेहूं के निर्यात को लेकर क्या क्या संभावनाएं बन रही हैं।

सूखे, बाढ़ और अत्याधिक गर्मी के कारण अमेरिका, फ्रांस से लेकर भारत तक गेहूं उत्पादन प्रभावित हुआ है। रूस को अगर छोड़ दें तो लगभग हर प्रमुख उत्पादक क्षेत्र किसी न किसी खतरे का सामना कर रहा है। हालांकि रूस में इस बार बंपर फसल होने की संभावना बतायी जा रही है।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में वक़्त से पहले आयी भीषण गर्मी के कारण गेहूं का दाना वक़्त से पहले पक गया और सिकुड़ गया। मार्च का तापमान 1901 के रिकॉर्ड में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। जानकारों अनुमान है कि कि इस सीजन में पैदावार 10% से 50% कम हो सकती है। खाद्य मंत्रालय ने अपने उत्पादन के अनुमान को 111 मिलियन टन से घटाकर 105 मिलियन टन कर दिया है।

इतना सब होने के बावजूद भी भारत आज के समय में गेहूं का एकमात्र प्रमुख आपूर्तिकर्ता और निर्यातक देश बन बन गया है। भारत ने अप्रैल में रिकॉर्ड 14 लाख टन गेहूं का निर्यात किया है। समान अवधि मे 2021 में भारत से केवल 2 लाख 42 हजार टन के आसपास ही गेहूं निर्यात किया गया था।

भारत से निर्यात किए जा रहे गेहूं का FOB भाव 295 डॉलर से 340 डॉलर प्रति टन के बीच बताया जा रहा है। जो कि भारतीय रुपये में लगभग 2280 से 2633 रुपये प्रति क्विंटल होगा।

रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण वहाँ से होने वाला निर्यात ठप्प पड़ गया है और भारत को इसका फायदा हो रहा है। उम्मींद है कि मई के महीने में गेहूं की नयी फसल आने के कारण निर्यात में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

इस समय एशिया और मिडल ईस्ट के खरीदार भारतीय गेहूं खरीद रहे हैं, क्योंकि यह बाकी देशों के गेहूं के मुकाबले सस्ता है। भारत ने दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका को गेहूं का निर्यात किया है। रूस और यूक्रेन एक साथ वैश्विक गेहूं निर्यात का लगभग 29% हिस्सा बनाते हैं। यहां से आपूर्ति ना मिलने के बाद दुनिया के बड़े गेहूं आयातक मिस्र ने पहली बार भारत से अनाज खरीदने के लिए सहमति व्यक्त की।

मिश्र के अलावा भारत ने अन्य नए बाजारों जैसे इजरायल, तुर्की, इंडोनेशिया, मोजाम्बिक और तंजानिया को भी गेहूं का निर्यात किया है। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमालिया, केन्या और जिबूती को आपूर्ति करने के लिए भारत से गेहूं की आपूर्ति की जा रही है

गेहूं खाने पीने की सामग्री का एक मुख्य हिस्सा है। सरकार निर्यात पर नजर रखे हुए है। क्योंकि किसी भी स्थिति में सरकार यह नहीं चाहेगी की अब ज्यादा मात्रा में निर्यात करके बाद मे ऊंचे दामों पर आयात करना पड़े। सरकारी सूत्रों के अनुसार अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और वह बहुत बारीकी से सारे मामले की निगरानी कर रही है।

सरकार जून के तीसरे सप्ताह में कुल सरकारी खरीद निर्यात और उपलब्ध स्टॉक पर समीक्षा करने के बाद भविष्य में निर्यात के लिए कुछ शर्तें लागू कर सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय जून के तीसरे सप्ताह में ही होने की संभावना है। जैसा कि आप सबको पता है कि सरकार इस साल प्रधानमंत्री मुफ्त अनाज वितरण योजना में से गेहूं की मात्रा कम करने का निर्णय ले चुकी है और इसके बदले चावल दिया जाएगा।

गेहूं के बाजार में चल रही खबरों के चलते गेहूं के व्यापारी और किसान दोनों ही असमंजस में हैं कि गेहूं के दाम को लेकर भविष्य क्या रह सकता है लेकिन भाव निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में राजस्थान और उत्तरप्रदेश के पुराने का भाव 35 रुपए प्रति क्विंटल तेज होकर 2315 रुपए बोले गए जबकि एमपी लाईन का पुराना गेहूं 40 रुपए तेज होकर 2300 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। देश की अन्य मंडियों में भी गुरुवार को गेहूं में 20 रुपए से लेकर 80 रुपए की तेजी दिखाई दी।

गेहूं itc कोटा डिलीवरी टुकड़ी भाव ₹ 2540
मिल क्वालिटी राँवठा रोड डिलीवरी भाव ₹ 2510
पी डी गेहूँ भाव ₹ 2280
लोकवन भाव ₹ 2560

गाँधीधाम गेहूँ मिल क़्वालिटी भाव ₹ 2580/2600CD 1%
संघवी 2300/ 2330
बजरंग 2340
मालवराज 2290
राणीसती 2360
सनसवाडी 2550.2600
अहमदनगर 2525/2575
हैदराबाद 2525/2625
बेंगलुरु 2650/2850
कोयंबटूर 2700/2850

गांधीधाम .2600
सुरत 2520/2560
दाहोद .2400/2410
मालवराज देवास 2300/2350
गेहूं: देवास डिलीवरी मालवराज 2340/50
खंडवा ऑइल्स खंडवा2350
कोरोनेशन,ब्यावरा 2270
खंडवा डिलीवरी मिल क्वालिटी 2325
देवास डिलीवरी मीडियेटर व्यापार मिल जूटकट्टा,कट्टा तोल में 2320
आइडिया लक्ष्मी देवास मालवराज 2260


नीमच डिलीवरी मिल 2350/ Lok1 2410
बजरंग,घाटाबिल्लौद मालवराज 2290/मिल 2340
सघंवी फूड-देवास2300
निमरानी 2330
अग्रवाल फ्लोर मिल खंडवा 2320
निमरानी2350
पारख फूड देवास 2260
पिथमपुर 2275
अक्षत निमरानी 2350
रानीसती सेंधवा 2350
बिश्नोई एग्रो
कांडला डिलीवरी
मालवराज/मिल 2600
विप्पी इंडस्ट्रीज लिमिटेड
देवास डिलीवरी
मालवराज पीपी बैग 2300
मालवराज जूट बैग 2315
मिल पीपी बैग 2315
कांडला डिलीवरी
मालवराज/मिल 2550
मुंबई डिलीवरी मिल 2525
अवी एग्री/सूरज इंपैक्स
कांडला डिलीवरी मिल 2500
महिदपुर डिलीवरी मिल 2280
साहूवाला वाघोली2560
बीना 2150
सागर 2170
माल्टन 2180
टीकमगढ़ 2180
हरदा 2230
शुजालपुर 2280

WhatsApp Group Join Now