Bihar Weather Today: बिहार के 6 जिलों के मौसम विभाग की चेतावनी, 17 जिलों में भी होगी झमाझम वर्षा

Weather  Bihar मानसून के दस्तक के साथ बिहार में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 17 जिलों में भी झमाझम बारिश होगी।

 | 
weather

Newz Fast, New Delhi दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर बिहार के बाद दक्षिणी हिस्सों में भी अपना प्रभाव दिखा रहा है। मानसून की वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल तक गुजर रही है।

एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश व इसके आसपास के क्षेत्रों में बना है जो ट्रफ-रेखा को मजबूत बनाए रखा है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश के 17 जिलों में बिजली चमकने व मेघ गर्जन की संभावना है।

छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तरी भाग के छह जिलों के शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटना के बिहटा में सर्वाधिक वर्षा 56.4 मिमी दर्ज किया गया।

40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का गर्म शहर रहा,राजधानी का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के दक्षिणी भागों के डेहरी को छोड़ शेष जिलों के तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। रोहतास के डेहरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश           तापमान
औरंगाबाद         37.7
बक्सर             38.5
गया               37.0
नवादा             36.8
बक्सर             38.5
जमुई              36.7
शेखपुरा           37.5
बेगूसराय          37.5
पटना              36.2
नालंदा             35.0
वैशाली             36.1
बांका               33.8
सबौर               32.8
मुजफ्फरपुर          33.0
दरभंगा              35.0
सिवान               34.0
सुपौल               33.2
पूर्णिया               34.1
कटिहार             33.8
भागलपुर            34.5
(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
प्रदेश                     बारिश
बिहटा  (पटना)         56.4
नवादा                   41.4
हिसुआ (नवादा)       39.4
जहानाबाद              36.6
दिनारा (रोहतास)     24.4
दरौली (सिवान)      19
किशनगंज            18.2
बक्सर                 16.8
बिक्रम (पटना)       16.6
गौरिया (बांका)      14.4
रूपौली (पूर्णिया)    12
श्रीपालपुर (पटना)    11
बरहारा (भोजपुर)     10.4
नरहट (नवादा)        10.2

WhatsApp Group Join Now