Haryana Rains Tomorrow : हरियाणा में कल बदलेगा मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

Newz Fast, Hisar Haryana Rains Tomorrow हरियाणा में एक बार फिर से मॉनसून की दस्तक होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान प्रदेशवासियों को बारिश की बौछारों के साथ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने...
 | 
Haryana Rains Tomorrow : हरियाणा में कल बदलेगा मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

Newz Fast, Hisar

Haryana Rains Tomorrow

हरियाणा में एक बार फिर से मॉनसून की दस्तक होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान प्रदेशवासियों को बारिश की बौछारों के साथ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मानसून टर्फ दक्षिण की और नीचे की तरफ आने की संभावना है। Haryana Rains Tomorrow

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि इससे प्रदेश में 19 अगस्त देर रात से मौसम में बदलाव आएगा।

Haryana Rains Tomorrow : हरियाणा में कल बदलेगा मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

इसके बाद 20 से 23 अगस्त तक बीच-बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ एक जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। Haryana Rains Tomorrow

इससे पहले मानसून की टर्फ रेखा का पश्चिमी छोर 10 अगस्त से हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ गया था। इस कारण प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर होने से मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई। इससे प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क बना हुआ है। Haryana Rains Tomorrow

बारिश से न सिर्फ शुष्क मौसम से छुटकारा मिलेगा बल्कि तीन दिन से बढ़े तापमान से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं।

Haryana Rains Tomorrow : हरियाणा में कल बदलेगा मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 20 से शुरू होने वाली बारिश की गतिविधियां कम से कम तीन से चार दिन चलेंगी। हालांकि इन दिनों मूसलाधार बारिश तो नहीं होगी, लेकिन इतनी बारिश होगी कि मौसम सुहाना हो जाएगा।

तापमान में करीब से तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ अब हिमाचल से नीचे उतरकर हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली के करीब आ जाएगी। इससे मानसून सक्रियता बढ़ जाएगी। Haryana Rains Tomorrow

Haryana Rains Tomorrow : हरियाणा में कल बदलेगा मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 36 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि गुरुवार को बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा में नमी भी बढ़ सकती है। Haryana Rains Tomorrow

WhatsApp Group Join Now