Delhi Rain News : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

Newz Fast, New Delhi Delhi Rain News : एक दिन की बारिश के बाद दिल्ली वाले फिर उमस से बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार को हल्की राहत के बाद रविवार 18 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम...
 | 
Delhi Rain News : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

Newz Fast, New Delhi

Delhi Rain News : एक दिन की बारिश के बाद दिल्ली वाले फिर उमस से बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार को हल्की राहत के बाद रविवार 18 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने यह जानकारी दी।

Delhi Rain News : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

मानसून के कारण आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाके में भारी बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 18,19 और 20 जुलाई को बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 जुलाई से शुरू होने वाली बारिश अगले छह दिनों तक चल सकती है। वहीं दिल्ली में रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Delhi Rain News : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

मुंबई एवं इसके उपनगरों में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हुई जिसके कारण कई स्थानों में पटरियों पर जलजमाव होने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे की मुख्य लाइन के साथ हार्बर लाइन पर भी उपनगरीय ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकल ट्रेन सेवा सिर्फ स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों के लिए चल रही है। आम यात्रियों को अभी लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति नहीं है।

Delhi Rain News : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है लेकिन इसके उपनगरों में अधिक बारिश की सूचना है। तीन घंटे के दौरान, सुबह सात बजे तक मुंबई में 36 मिमी बारिश हुई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 75 मिमी और 73 मिमी बारिश हुई।

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में कुर्ला स्टेशन के पास पटरियों पर जल-जमाव के कारण, मुख्य लाइन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच) और हार्बर लाइन (सीएसएमटी-वाशी-पनवेल) पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित हैं।

Delhi Rain News : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

उन्होंने बताया कि कुर्ला-विद्याविहार के बीच धीमी लाइन ट्रेन यातायात को तीव्र गति की लाइन की ओर मोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि हार्बर लाइन पर लोकल निर्धारित समय से 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं। उन्होंने बताया, हालांकि ठाणे-वाशी ट्रांसहार्बर मार्ग पर ट्रेनें तय समय से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें- Toll Tax Kese Bachaye : हरियाणा के इस शहर में बनेगा बाईपास, टोल टैक्स से मिलेगी निजात

मध्य रेलवे मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चार अलग-अलग  उपनगरीय कॉरिडोर पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलाता है। महामारी के प्रकोप से पहले यह 1,700 से अधिक उपनगरीय सेवाओं का संचालन करता था और रोजाना 40 लाख से अधिक यात्री इनमें सफर करते थे।

Delhi Rain News : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

बहरहाल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा का और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया था। (Delhi Rain News)

WhatsApp Group Join Now