Agra Lady Police Video Viral Update : अब सिपाही नहीं आगरा की प्रियंका मिश्रा, जानिए सालभर भी क्यों नहीं कर पाईं नौकरी
Newzfast, Agra
Agra Lady Police Video Viral Update
एक छोटी सी भूल जिंदगीभर का मलाल बनकर रह जाती है। ताजनगरी आगरा में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ। वर्दी में सरकार रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना प्रियंका मिश्रा के लिए उनकी जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान प्रियंका को न सिर्फ मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा, बल्कि उनकी नौकरी भी चली गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? Agra Lady Police Video Viral Update
एक साल पहले ही हुई थी प्रियंका की पुलिस विभाग में भर्ती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रहने वालीं प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थीं।Agra Lady Police Video Viral Update
उनकी ट्रेनिंग झांसी में हुई थी। प्रियंका की पहली तैनाती आगरा के थाना एमएम गेट में हुई थी। पिछले दिनों प्रियंका ने एक वीडियो बनाया। यह वीडियो वर्दी में रिवॉल्वर के साथ था। वीडियो में कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा रंगबाजी में यूपी की तुलना पंजाब और हरियाणा से करती दिखीं। वीडियो में प्रियंका पुलिस की वर्दी पहनी हुई थीं और हाथ में रिवॉल्वर लहरा रही थीं। Agra Lady Police Video Viral Update
22 सेकेंड के इस वीडियो में प्रियंका रिवॉल्वर के साथ ही नजर आईं। प्रियंका का यह वीडियो रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो व्यूज तेजी से बढ़ने लगे। मामता बढ़ता देख प्रियंका ने वीडियो को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। Agra Lady Police Video Viral Update
लाइन हाजिर प्रियंका ट्रोलर्स से हुईं परेशान प्रियंका का वीडियो अधिकारियों तक पहुंच गया, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। वह पुलिस लाइन में ड्यूटी दे रही थीं। उधर, सोशल मीडिया में प्रियंका मिश्रा को ट्रोलर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनपर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाने लगा। सोशल मीडिया में ट्रोलिंग से परेशान प्रियंका ने आखिरकार 31 अगस्त को इस्तीफा दे दिया। Agra Lady Police Video Viral Update
प्रियंका का इस्तीफा मंजूर, अब नहीं रहीं सिपाही एसएसपी मुनिराज जी ने बीते रविवार को प्रियंका का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। प्रियंका का कहना था कि सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर वह इस्तीफा दे रही हैं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब वह ड्यूटी नहीं कर पाएंगी। अब प्रियंका मिश्रा महिला सिपाही नहीं रहीं। Agra Lady Police Video Viral Update