Accident in Hisar: हिसार में गिरी मकान की छत, हादसे में एक की मौत, चार घायल

Newzfast, Hisar Accident in Hisar शहर के 12 क्वार्टर रोड स्थित गली नंबर 15 में एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर संबंधित...
 | 
Accident in Hisar: हिसार में गिरी मकान की छत, हादसे में एक की मौत, चार घायल

Newzfast, Hisar

Accident in Hisar

शहर के 12 क्वार्टर रोड स्थित गली नंबर 15 में एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जहां मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। Accident in Hisar

Accident in Hisar: हिसार में गिरी मकान की छत, हादसे में एक की मौत, चार घायल

मलबे के नीचे दबने के कारण हुई मौत

मामले में मिली जानकारी के अनुसार छत गिरने से मलबे के नीचे दबे 29 वर्षीय मनोज सोनी की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा उसका दोस्त करीब 20 वर्षीय विशाल घायल हो गया। वहीं मनोज की बहन के बेटे 13 वर्षीय नरेंद्र, औैर हरीश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार करीब सुबह 11 बजे की है। Accident in Hisar

अचानक मकान की छत गिरने से चीख-पुकार मची तो आसपड़ोस के लोगों ने मलबा हटाकर मनोज सोनी और अन्य को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भिजवाया। वहां मनोज सोनी को डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। Accident in Hisar

बताया जा रहा है मकान जर्जर अवस्था में था और पहले मकान के एक कमरे की छत गिर चुकी थी, वहीं सोमवार सुबह पुरा मकान ही बारिश के कारण ढह गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में स्वजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई कर रही थी। Accident in Hisar

Accident in Hisar: हिसार में गिरी मकान की छत, हादसे में एक की मौत, चार घायल

पिछले तीन महीने में दूसरा मामला

गौरतलब है कि बारिश के चलते छत गिरने का पिछले तीन महीने में हिसार शहर में यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी मिलगेट एरिया में एक मकान की छत् गिरने से कई लोग घायल हुए थे। Accident in Hisar

उस दौरान  मिलगेट एरिया में 50 फुटा रोड पर रात एक बजे के करीब मकान में लगी गाटर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे रिक्शा चालक के परिवार के 6 सदस्य मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए थे। Accident in Hisar

WhatsApp Group Join Now