Aaj Petrol Diesel Kya Rate Hai : महीने के पहले दिन पेट्रोल डीजल के दामों में मिली राहत, जानिये आज का ताजा भाव
Newz Fast, Today Petrol Diesel Price
Aaj Petrol Diesel Kya Rate Hai : सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 15वें दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में कीमतें स्थिर हैं।
18 जुलाई से लगातार पेट्रोल की कीमतों में चेंज नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल भरवाने के लिए आपको 101.84 रुपये खर्च करने होंगे।
वहीं, डीजल के लिए 89.87 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से देने होंगे। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
मई के बाद से लगातार तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। बता दें 42 दिनों में ही पेट्रोल 11।52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमतों में सोमवार, 12 जुलाई को हल्की नरमी देखने को मिली थी। वहीं, 15 जुलाई को डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था।
पेट्रोल डीजल का भाव (Petrol Diesel Price on 1 August 2021)
शहर |
पेट्रोल रुपये प्रति लीटर |
डीजल रुपये प्रति लीटर |
दिल्ली |
101.84 | 89.87 |
मुंबई |
107.83 | 97.45 |
चेन्नई |
101.49 | 94.39 |
कोलकाता |
102.08 | 93.02 |
भोपाल |
110.20 | 98.67 |
रांची |
96.68 | 94.84 |
बेंगलुरु |
105.25 | 95.26 |
पटना |
104.25 | 95.57 |
चंडीगढ़ |
97.93 | 89.50 |
लखनऊ |
98.92 | 90.26 |
19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा।
Hisar DC Rate Jobs Salary : हरियाणा के हिसार में डीसी रेट की नौकरी का निर्धारित हुआ वेतन, देखिये किस नौकरी पर कितना मिलेगा ?
अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा। (Aaj Petrol Diesel Kya Rate Hai)