Aaj ka Rashifal 4 August 2021 : आज इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वहीं इनको बरतनी पड़ेगी सावधानी

Newz Fast, Today Horoscope Aaj ka Rashifal 4 August 2021 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर के समय 4 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। प्रत्येक...
 | 
Aaj ka Rashifal 4 August 2021 : आज इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वहीं इनको बरतनी पड़ेगी सावधानी

Newz Fast, Today Horoscope

Aaj ka Rashifal 4 August 2021 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर के समय 4 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत करने का विधान है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला दिन, और कैसे आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

Aaj ka Rashifal 4 August 2021 : आज इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वहीं इनको बरतनी पड़ेगी सावधानी

मेष राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा, जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय आप कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चो पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

Aaj ka Rashifal 4 August 2021 : आज इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वहीं इनको बरतनी पड़ेगी सावधानी

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

तुला राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। (Aaj ka Rashifal 4 August 2021)

धनु राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में किसी टीम मेंबर से थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। (Aaj ka Rashifal 4 August 2021)

 मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण आपको थकावट महसूस होगी। इसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि 

आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होगी है।

Aaj ka Rashifal 4 August 2021 : आज इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वहीं इनको बरतनी पड़ेगी सावधानी

मीन राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे। दोस्तो के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

WhatsApp Group Join Now