Aaj Hogi Baris : आज यहां पर होगी जमकर बारिश, देखिये अपने शहर के मौसम का हाल

Newz Fast, Hisar Aaj Hogi Baris : पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। लेकिन बीते दिन हुई बारिश के कारण लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन यह बारिश हरियाणा के कुछ ही जिलों में हुई है। जिस कारण कुछ हिस्सों में...
 | 
Aaj Hogi Baris : आज यहां पर होगी जमकर बारिश, देखिये अपने शहर के मौसम का हाल

Newz Fast, Hisar

Aaj Hogi Baris : पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। लेकिन बीते दिन हुई बारिश के कारण लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन यह बारिश हरियाणा के कुछ ही जिलों में हुई है। जिस कारण कुछ हिस्सों में लोगों को आज भी बारिश का इंतजार है।

रात के समय हुई बुंदाबांदी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही जताया था कि सोमवार को बारिश की संभावना है।

Aaj Hogi Baris : आज यहां पर होगी जमकर बारिश, देखिये अपने शहर के मौसम का हाल

राजस्थान के पश्चिमी भाग से पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट से होते हुए एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने हुए निम्न दबाव तक जा रही है।

राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, तेलंगाना, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

Aaj Hogi Baris : आज यहां पर होगी जमकर बारिश, देखिये अपने शहर के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

Aaj Hogi Baris : आज यहां पर होगी जमकर बारिश, देखिये अपने शहर के मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Aaj Hogi Baris : आज यहां पर होगी जमकर बारिश, देखिये अपने शहर के मौसम का हाल

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। (Aaj Hogi Baris )

ये भी पढ़ें- Neet Exam Date 2021 : आ गई नीट परीक्षा की डेट सितंबर में इस दिन होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया कल से

पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के शेष हिस्सों, हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों, दिल्ली, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिल नाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। ।

WhatsApp Group Join Now