75th Independance Day Haryana : आज स्वतंत्रता दिवस हरियाणा के 14 पुलिस अधिकारी व जवान होंगे सम्मानित, देखिये लिस्ट

Newz Fast, Chandigarh 75th Independance Day Haryana स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया...
 | 
75th Independance Day Haryana : आज स्वतंत्रता दिवस हरियाणा के 14 पुलिस अधिकारी व जवान होंगे सम्मानित, देखिये लिस्ट

Newz Fast, Chandigarh

75th Independance Day Haryana

स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शनिवार को इन पदकों की घोषणा की गई है।

75th Independance Day Haryana : आज स्वतंत्रता दिवस हरियाणा के 14 पुलिस अधिकारी व जवान होंगे सम्मानित, देखिये लिस्ट

हरियाणा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। 75th Independance Day Haryana

इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक

वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में राकेश कुमार एएसआई और पवन कुमार कांस्टेबल शामिल हैं। डॉ. सी.एस. राव, एडीजीपी, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। 75th Independance Day Haryana

सराहनीय सेवा के लिए इनका चयन

इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में डॉ. हनीफ कुरैशी, आईजीपी आईआरबी भोंडसी, राज कुमार एसीपी पंचकूला, रमजीत सिंह डीएसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मधुबन, संजीव बलहारा डीएसपी ट्रैफिक गुरुग्राम, चमन लाल इंस्पेक्टर चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन, निर्मला देवी महिला निरीक्षक सीआईडी पंचकूला,
मनोज कुमार उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, मेवा सिंह उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, जसबीर सिंह उप-निरीक्षक जीआरपी अंबाला छावनी, सुखपाल सिंह ईएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो पंचकूला और गुरनाम सिंह एएसआई चतुर्थ आईआरबी मानेसर शामिल हैं। 75th Independance Day Haryana

75th Independance Day Haryana : आज स्वतंत्रता दिवस हरियाणा के 14 पुलिस अधिकारी व जवान होंगे सम्मानित, देखिये लिस्ट

समस्त पुलिसबल के लिए सम्मानः डीजीपी

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान की बात है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के षुभअवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। 75th Independance Day Haryana

आप सभी की बहादूरी व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिसबल के अन्य अधिकारियों व जवानों को भी मनोबल और मज़बूत होगा।

WhatsApp Group Join Now